Saturday, October 8, 2016

स्तम्भ लेखक संगोष्ठी-लखनऊ

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, प्रचार विभाग
स्तम्भ लेखक संगोष्ठी
24-25 सितंबर
विषय:- भारत की भारतीय अवधारणा बनाम भारत की अभारतीय अवधारणा


लखनऊ/ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा आयोजित स्तम्भ लेखक संगोष्ठी का उद्घाटन संघ के  अखिल भारतीय पदाधिकारियों, चिंतकों, विचारकों एवं देश के विभिन्न भागों से आये हुए स्तम्भ लेखकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ | उद्घाटन सत्र के दौरान जे नन्द कुमार जी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित संघ के वरिष्ठ सम्मानित पदाधिकारियों का परिचय कराया गया जिनमें सम्मानित अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य  मार्गदर्शक  मधुभाई कुलकर्णी जी, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ. मनमोहन वैद्य जी, मिलिंद जी, डॉ. प्रदीप कुठ्यागत जी, जगदीश उपासने जी, नरेंद्र कुमार ठाकुर जी, नरेन्द्र जी  प्रचार प्रमुख मध्य क्षेत्र, छत्तीसगढ़, कृपाशंकर जी, राजेंद्र सक्सेना जी, प्रसन्न देशपांडे जी, विनायक जी, सतीश जी आदि थे |
 उदघाटन सत्र के पश्चात् वैचारिक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. मनमोहन वैद्य जी ने कहा कि संगोष्ठी का उद्देश्य राष्ट्रीय जागरण के विषयों का प्रचार प्रसार करने के लिए  देश भर से ऐसे स्तम्भ लेखकों के साथ विचार विमर्श करना, उनके साथ एक दृष्टिकोण निर्मित करना है | ऐसे लेखकों को जिनका पाठकों में स्थान है उनके माध्यम से वैचारिक बातें जो देश हित से जुडी हुई हैं जिन विषयों पर लेखों का अभाव है यह विचार समाज तक पहुंचे  यही हमारे संगोष्ठी का उद्देश्य है |

संगोष्ठी में राष्ट्र जागरण के निमित्त समाज में जागरूकता  किस तरह से लाया जाय आदि तथ्यपरक बातों पर विचार करने के साथ ही आर्थिक, सामजिक संरचना, राजनैतिक, इतिहास आदि  अलग-अलग विषयों पर 8 सत्र हुए और लगभग प्रति दो सत्रों के बाद प्रश्नोत्तरी का  कार्यक्रम भी रखा गया था जिससे आगंतुक स्तंभ लेखकों की जिज्ञासाओं का समाधान  किया जा सके|
कार्यक्रम के दौरान स्तम्भ लेखकों के प्रचार विभाग द्वारा गत वर्ष जयपुर राजस्थान में आयोजित महिला विषयक भारतीय दृष्टिकोण विषय पर केन्द्रित राष्ट्रीय संगोष्ठी में विद्वान और विदुषियों द्वारा रखे गए विचारों को “संवर्धिनी” के नाम से पुस्तकाकार स्वरूप प्रदान किया गया था, का विमोचन मंचस्थ अतिथियों द्वारा किया गया | पुस्तक का संपादन नरेंद्र ठाकुर जी ने किया है, प्रकाशन विचार विनिमय नई दिल्ली ने किया है | कार्यक्रम में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न राज्यों से लगभग 250 से अधिक स्तम्भ लेखकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की | कार्यक्रम का संचालन नन्द कुमार जी ने किया | जय भारत , जय जननी, वन्दे मातरम
शकुंतला तरार 
प्लाट न- 32 , सेक्टर-2, 
एकता नगर, गुढ़ियारी, 
रायपुर (छत्तीसगढ़) मो – 9425525681  

Thursday, October 6, 2016

-सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण

सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण 
      उरी में हुए आतंकवादी हमले में भारत के 18 जवानों की शहादत के खिलाफ भारत का सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देना देश के लिए गौरव की बात है किन्तु, कुछ सिरफिरे  लोगों द्वारा यह नागवार गुजरा कि इतने कम समय में हमारे प्रधान मंत्री ने यह सब कैसे कर दिखाया है और वे लगे इसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाने | उनकी इस घिनौनी हरकत से देश लज्जित ही नहीं हो रहा है बल्कि बाहरी दुनिया में भीतर की  लड़ाई से शर्मिंदा भी हो रहा है | आज देश के  समर्थन में जहां विश्व के लगभग सभी बड़े देश आगे आ रहे हैं और इस सर्जिकल स्ट्राइक को सही ठहरा रहे हैं, ऐसे समय जब भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता की अपेक्षा करता है अपने ही घर के भेदी ओछी राजनीति पर उतर आए हैं | वे कम से कम देश  की अस्मिता  और देश के तीनों सेनाओं  के जवानों के देश के प्रति समर्पण की भावना को तो बख्श देते |
एक तरफ कांग्रेस के लाडले पप्पू प्रधान मंत्री की तारीफ  करते हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के ही अन्य पदाधिकारी उनकी विश्वसनीयता को  संदेह की नज़रों से देखते हैं | राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर  विपक्ष राजनीति करना चाह रही है| राजनीति कभी भी देश से सर्वोपरि नहीं हो सकता |
सेना के डी जी एम ओ लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह ने स्वयं मीडिया को सर्जिकल स्ट्राइक की  जानकारी दी उसके बाद भी नेता हमारे सबूत मांग रहे हैं| पूरी दुनिया के सामने आज पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है ऐसे समय में इन नेताओं की गलत बयानबाजी जवानों के मनोबल को कम कर सकता है | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तो पाकिस्तान में हीरो बन गए हैं क्या उन्हें अपने देश की सेना से ज्यादा आतंकवादियों पर भरोसा है | ऐसे  ही लोगों के उटपटांग बयान से  देश की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न होता है-
हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहाँ दम था,
हमारी कश्ती वहाँ  डूबी जहां पानी कम था |
यह वो समय है जब पूरा देश एक ही स्वर में स्वर मिला कर खड़ा हो गया है तब ऐसा अनर्गल प्रलाप केवल कुछ राजनेताओं को ही शोभा देता है| हमें दुश्मनों की क्या आवश्यकता, हमारे ही घर में तो दुश्मनों की लम्बी जमात है | दुनिया भर के देशों की नफ़रत और धिक्कार से आहत और बेहोश हुए पाकिस्तान को हमारे नेता संजीवनी  बूटी सूंघा रहे हैं, अपने शब्दों की चाशनी से  पाकिस्तान पर मरहम लगा रहे हैं | ऐसे लोग  देश हित की नहीं स्व हित की बात सोचते हैं | ऐसे जयचंदों को लोगों ने सर पर बिठाकर रखा है |
दरअसल सेना के सर्जिकल स्ट्राइक को देखने की चाहत ने इन्हें अँधा कर दिया है ये देखना चाहते हैं की किस तरह से यह हमला किया जाता है | उसे देखने की जिज्ञासा उनकी चाहत ने, लोलुपता संवरण न कर सकने की स्थिति में संदेह की दृष्टि से देखने का नाटक कर रहे हैं ताकि उनके कहने पर इसका प्रसारण चैनलों में किया जा सके और ये उस दृश्य को  महसूस कर सकें |
कुछ बातें देश हित में सर्वोपरि होती है,  देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को, मिशन को गुप्त ही रखा जाना श्रेयस्कर होता है अन्यथा सेना की निजता को खतरा उत्पन्न हो सकता है, उनका मनोबल कमजोर पड़ सकता है | अतः हमें सावधान रहना पड़ेगा अपने ही भीतरघाती उन जयचंदों से देश को बचाने के लिए | हमारे सैनिकों की शहादत कभी व्यर्थ नहीं जाएगी  पहले देश है फिर विद्वेष --- जय भारत , जय जननी, वन्दे मातरम

शकुंतला तरार 
प्लाट न- 32 , सेक्टर-2, 
एकता नगर, गुढ़ियारी, 
रायपुर (छत्तीसगढ़) मो – 9425525681